पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे के खिलाफ मुहिम चलाएगा लोक जगाओ मंच, पुलिस को सौंपी जाएगी तस्करों की सूची

नशे के खिलाफ मुहिम चलाएगा लोक जगाओ मंच, पुलिस को सौंपी जाएगी तस्करों की सूची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधान सभा हलका पायल में नशा तस्करी की चर्चा सोशल मीडिया पर होने के साथ साथ इसके विरोध में कई संगठन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को मेमोरंडम भी दे चुके हैं। लेकिन अब फूले शाह अंबेडकर लोक जगाओ मंच ने नशों के खिलाफ मुहिम चलाकर लोगों को जगाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही नशा तस्करों की सूची पुलिस को भी सौंपी जाएगी। साथ ही करप्शन रोकने के लिए मंच के सदस्यों ने लोगों को अवेयर करने का ऐलान किया है। इसे लेकर रविवार को मंच की मीटिंग वार्ड नंबर 11 की धर्मशाला में हुई। इसकी प्रधानगी गुरदीप सिंह काली ने की। गुरदीप काली ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनावों से पहले गुटका साहिब की शपथ लेकर कहा था कि 4 हफ्तों में नशा खत्म कर देंगे। । इस मौके पर निर्मल सिंह, जसविंदर सिंह, जसबीर कौर, गुरदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, दीपक त्यागी, लखवीर सिंह, जरनैल सिंह, दरबारा सिंह, बंटी पायल, सुखप्रीत कौर, सविंदर कौर, संदीप सिंह, स्वर्ण सिंह, नरिंदर निंदी, जसमेल सिंह, रमनदीप कौर भी मौजूद रहे। एसएचओ पायल गुरमेल सिंह ने कहा कि पूरे पुलिस जिला खन्ना को नशा मुक्त करने के लिए एसएसपी नवजोत सिंह माहल के निर्देशों पर जोरदार तरीके से मुहिम चल रही है। खन्ना पुलिस ने रिकार्ड तोड़ नशा बरामद करके तस्करों को जेलों में पहुंचाया है।

करप्शन रोकने के लिए मंच के सदस्यों ने लोगों को अवेयर करने का ऐलान किया।

खबरें और भी हैं...