पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला शाखा की शहरी प्रधान बनीं अनीता शर्मा

महिला शाखा की शहरी प्रधान बनीं अनीता शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| शिवसेना हिंदुस्तान महिला शाखा की मीटिंग माता रानी मोहल्ला सीनियर सिटीजन हाल में राष्ट्रीय प्रमुख पवन कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें पंजाब प्रधान कृष्ण शर्मा, कांता बंसल, राजवीर वर्मा ने शिरकत की। इस मौके पर महिला शाखा के गठन करते हुए अनीता शर्मा को शिवसेना हिंदुस्तान के महिला शाखा के शहरी प्रमुख नियुक्त किया गया। वहीं संजना शर्मा को महिला शाखा के शहरी उप सीनियर प्रधान व आरती जिंदल को महिला शाखा के खन्ना उपप्रधान व परमजीत कौर को महिला शाखा के खन्ना जनरल सेक्रेटरी व अंजू जिंदल को महिला शाखा के खन्ना सेक्रेटरी की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर पंजाब उप प्रधान अनुज गुप्ता, मजदूर शाखा के पंजाब चेयरमैन चंद्रदेव सिंह चौहान, पंजाब सेक्रेटरी ललित शर्मा, मजदूर शाखा के जिला चेयरमैन रामचंद्र सिंह, विक्की, मुकेश कुमार, लच्छू राम, प्रिंस सिंह, सोनू कुमार, अजय व नाभा शहर से रिंकू शहरी प्रधान, प्रदीप वर्मा पटियाला इंचार्ज हिंदुस्तान विद्यार्थी सेना, गुरविंदर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...