खन्ना| कांग्रेस ने अपने 7 मेंबरों को साथ लेकर उनकी सहमति से बुल्लेपुर को-आॅप्रेटिव एग्रीकल्चर सोसायटी पर कब्जा जमाया। इंद्रजीत सिंह सोसायटी के प्रधान बने। सुरजीत सिंह उप प्रधान बने। उन्होंने बताया कि सोसायटी के कुल 11 मेंबर हैं। इनमें से 7 कांग्रेस और 4 अकाली दल के हैं। नए पदाधिकारियों ने कहा कि वे किसानों के हितों की राखी करेंगे। सोसायटी में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।