पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक संगठनों ने सुरिंदर कौर को दी श्रद्धांजलि

सामाजिक संगठनों ने सुरिंदर कौर को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान बंत सिंह दोबुरजी की प|ी पार्षद सुरिंदर कौर का गत दिनों लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में उनके नमित श्री सहज पाठ का भोग रखा गया था। उनकी अंतिम अरदास में शहर के तामाम राजनैतिक, सामाजिक संगठनों के नेताओं ने उनको श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री तेज प्रकाश कोटली औव मलकीत सिंह दाखा ने कह कि सुरिंदर कौर का निधन से परिवार को गहरा धक्का लगा है, परमात्मा उन्हें दुख की घड़ी में उभरने की ताकत दें। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कौर अच्छे स्वभाव के मालकिन थे। इस दौरान मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनीष तिवारी, सुनील जाखड, महारानी परनीत कौर ने शोक संदेश भेजे थे। इस मौके पर सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू, मंत्री साधू सिंह धर्मसोत, विधायक लखवीर सिंह लक्खा, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह दुल्लो, इशर सिंह मेहरबान, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लो, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष पायल जसवीर सिंह जस्सी दाओमाजरा, नगर कौंसिल अध्यक्ष खन्ना विकास मेहता, के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...