हर शनिवार होगा सुंदरकांड जी का पाठ, प्रतिदिन होगी आरती
सिटी रिपोर्टर|श्री माछीवाड़ा साहिबखन्ना
सर्व हितकारी सभा श्री राम लीला कमेटी माछीवाड़ा ने सनातन धर्म सभा के सहयोग से दशहरा मैदान के सामने स्थापित श्री हनुमान जी की मूर्ति वाले स्थान पर श्री सुंदरकांड जी का पाठ किया गया। कमेटी के प्रधान अशाेक सूद की अगुवाई में करीब 55 फीट ऊंची मूर्ति के आगे पाठ उपरांत महिलाओं ने कीर्तन किया व भोग डाला गया। सभा के संजीव पांधी ने बताया कि प्रतिदिन शाम 7 बजे श्री हनुमान चालीसा का पाठ करके आरती की जायेगी व महीने के हर शनीवार को श्री सुंदरकांड जी का पाठ करके हलवे के प्रसादि का भोग लगाया जायेगा। इस समय संजीव महिदरु, नदेश खेड़ा, महिंदरपाल जैन, सन्नी सूद, मनोज गर्ग, विक्की गरोवर शामिल रहे।