विकास की रफ्तार तेज करने के लिए प्रधान विकास मेहता की थपथपाई पीठ
विकास की रफ्तार तेज करने के लिए प्रधान विकास मेहता की थपथपाई पीठ
पॉलिटिकल रिपोर्टर|खन्ना
बुधवार सुबह खन्ना पहुंचे पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान एवं गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ का नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। एमएलए गुरकीरत सिंह कोटली, पंजाब ट्रैड कांग्रेस सैल के चेयरमैन हरदेव सिंह रोशा और नगर कौंसिल प्रधान विकास मेहता ने गुलदस्ते भेंट कर जाखड़ का स्वागत किया। इस दौरान बातचीत में जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर शहर और गांवों के विकास के लिए वचनबद्ध है। खन्ना विधान सभा हलके के एमएलए एक ऐसे परिवार से हैं, जिन्होंने आतंकवाद के खात्मे के लिए कुर्बानी दी। सरदार बेअंत सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी आवाज को बुलंद करते हुए शहादत हासिल की। इस हलके से लगातार दूसरी बार बेअंत सिंह के पौत्र गुरकीरत कोटली एमएलए बने हैं। यह लोगों का उन पर विश्वास है। कांग्रेस सरकार इस विश्वास को टूटने नहीं देगी। पंजाब के विकसित शहरों की मेरिट में खन्ना का नाम होगा। एमएलए कोटली जो भी मांगेंगे, उन्हें मिलेगा। चुनावों से पहले किया हर वादा पूरा होगा, चाहे वो खन्ना को जिला बनाने का हो या शहर की सीवरेज समस्या का। इसके साथ ही उन्होंने शहर में विकास की रफ्तार तेज करने पर कौंसिल प्रधान विकास मेहता की पीठ थपथपाते हुए कहा कि ऐसे युवा ही हमारी पार्टी की शान हैं। यहां डेरा बाबा नानक से एमएलए सुखजिंदर सिंह रंधावा, अशोक तिवाड़ी, प्रधान जतिंदर पाठक, गुरदीप सिंह रसूलड़ा, सतनाम सिंह सोनी रोहणों, डॉ. गुरमुख सिंह चाहल, वेद प्रकाश, गुरमीत नागपाल, जस्सी कालीराओ, रविंदर सिंह बब्बू, कृष्ण पाल, हरिंदर सिंह कनेच, अनिल कुमार, अमित तिवाड़ी, नीरज वर्मा और प्रिया धीमान भी मौजूद थे।