पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजेश शर्मा देखेंगे शिवसेना आजाद का कार्यभार

राजेश शर्मा देखेंगे शिवसेना आजाद का कार्यभार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना आजाद की बैठक करतार नगर में राष्ट्रीय प्रधान अशोक मेहता की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मेहता ने अगले कुछ दिनों तक पार्टी का कार्यभार राष्ट्रीय सचिव राजेश शर्मा को सौंपा। उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी के पास बहुमत है। बीजेपी को धारा 370 को जल्द समाप्त करना चाहिए वहीं हर किसी के लिए आरक्षण को बंद करना चाहिए। वहीं राममंदिर का निर्माण जल्द होना चाहिए। इस मौके पर मनजीत मेहरा, विजय मदान, रीतू कोहली, दविंदर, सुमन देवी, जसवीर जस्सी, बरखा राजपूत, विशाल भारती, तेजपाल सिंह, मनदीप सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...