पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती पर संस्कृत कॉलेज में हवन यज्ञ कराया

परशुराम जयंती पर संस्कृत कॉलेज में हवन यज्ञ कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| श्री सरस्वती संस्कृत कॉलेज खन्ना में परशुराम जयंती मनाई गई। कॉलेज में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया, जिसमें ब्राह्मण समाज एकत्रित हुए। सबसे पहले हवन का आयोजन हुआ, जिसमें आहुतियां डाली गई। कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के उप प्रधान पंडित ज्ञान चंद ने बताया कि हिन्दू पंचांग के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है. अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन दिये गए पुण्य का प्रभाव कभी खत्म नहीं होता। अक्षय तृतीया से त्रेता युग का आरंभ माना जाता है। इस दिन का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज का मुख्य लक्ष्य यही होता है कि समाज को मुख्यधारा पर जोड़ा जाए समाज कल्याण के लिए अनेक प्रकार से मार्गदर्शन बने। इस अवसर पर विशेष रूप से कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के उप प्रधान पंडित ज्ञान चंद, कोषाध्यक्ष देशराज शास्त्री मौजूद थे। इस दौरान डा. बह्मदत्त ने सभी ब्राह्मणों को परशुराम स्मृति चिन्ह देकर और गले में पटके डाल कर सम्मानित किया। पंडित ज्ञान चंद जी को विशेष योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ त्रिलोचन शर्मा, मनोज तिवाडी, प्रिंसिपल निगम स्वरूप, डॉ हेमानंद, विनोद भट्ट, कपिल देव, नितिन शर्मा, विष्णु शर्मा, पवन शर्मा, प्रेम शर्मा के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...