- Hindi News
- National
- समराला के पांच गांव सदर थाना खन्ना से जोड़ने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, फैसला वापस लेने की मांग
समराला के पांच गांव सदर थाना खन्ना से जोड़ने पर वकीलों ने किया प्रदर्शन, फैसला वापस लेने की मांग
जब खन्ना हलके में थे तो समराला में क्यों शामिल किए गए ये गांव
सिटी रिपोर्टर | समराला
खन्ना के नजदीक पड़ते समराला विधान सभा हलके के पांच गांवों को सदर थाना खन्ना से जोड़ने के विरोध में समराला के वकीलों में रोष पाया जा रहा है। वकीलों ने इस फैसले के विरोध में बुधवार को रोष प्रदर्शन करते हुए कहा कि फैसला वापस न लेने पर वे संघर्ष तेज करेंगे।समराला बार एसोसिएशन के प्रधान अनिल गुप्ता, सेक्रेटरी हरमन गुरों, उप प्रधान कुलदीप तक्खी, एनके शर्मा, गगनदीप शर्मा, बिन्नी बवेजा, डीएस शाही, अमित शर्मा व जगजीत वडेरा ने कहा कि समराला विधान सभा हलके से संबंधित पांच गांवों को खन्ना से जोड़कर जहां उनकी तहसील को छोटा किया जा रहा है, वहीं इससे वकीलों का कामकाज भी प्रभावित होगा। इन गांवों से जुड़े केसों की सुनवाई के लिए उन्हें खन्ना जाना पड़ेगा। लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यह फैसला जन विरोधी है, इसे वापस लिया जाएगा, नहीं तो वकील हड़ताल के लिए मजबूर होंगे।