285 छात्राओं को मिली डिग्रियां, खिल उठे चेहरे
एएस कॉलेज फॉर वुमेन में दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें एमए हिंदी, इकॉनामिक्स, समाजशास्त्र, एमएससी, बीकाम ऑनर्स, बीकाम, बीएससी, बीसीए, पीजीडीसीए की 285 छात्राओं को डिग्री दी गई वहीं 313 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस के अध्यक्ष सांसद सुनील जाखड़ पहुंचे जबकि विशेषातिथि के तौर पर डेरा बाबा नानक के विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शिरकत की वहीं विधायक गुरकीरत सिंह कोटली ने समारोह की अध्यक्षता की। प्रिंसिपल डा. मनू शर्मा और प्रबंधकीय कमेटी के अध्यक्ष विकास मेहता ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत वंदेमातरम गान के साथ हुई। इसके बाद ज्योति जलाकर कर गणेश वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। डा. शर्मा ने बताया छात्रा गगनदीप ने एमए हिंदी में, प्रिया ने एमए समाज शास्त्र, कीर्ति ने बीएससी फैशन डिजाइनिंग, गुरलीन कौर ने यूनिवर्सिटी में बढ़िया प्रदर्शन किया है। इस मौके पर एसएसपी नवजोत सिंह माहल, सुशील शर्मा, बीके बत्रा, तेजिन्दर शर्मा, नवीन थम्मन, विकास मेहता, तेजिन्दर शर्मा, सुदर्शन वर्मा, मदन लाल, नवदीप शर्मा, रणजीत सिंह हीरा, रूपिन्दर सिंह गिल, हरदेव सिंह रोषा के अलावा गणमान्य मौजूद थे।