पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानवता भलाई नौजवान क्लब ने निकाला कैंडल मार्च

मानवता भलाई नौजवान क्लब ने निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ तीसरे दिन भी शहर में कैंडल मार्च निकालने का सिलसिला जारी रहा। मानवता भलाई नौजवान क्लब खन्ना की ओर से करतार नगर से कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहीद भगत सिंह कालोनी से अमलोह रोड, कृष्णा नगर से होता हुआ वापस करतार नगर पहुंचा। इस मौक े पर मार्च की अगुवाई कर रहे हरदीप सिंह ने कहा कि देश में दुष्कर्म की घटनाएं दिनोदिन बढ़ रही है, जबकि सरकार की ओर से कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट के काम में दख़ल के बिना भीम राव अंबेदकर द्वारा बनाए संविधान को तो बदल सकती है लेकिन दुष्कर्मियों के खिलाफ सख्त कानून बनाने में असमर्थ है। उन्होंने कह कि दुष्कर्मियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस मौके पर रजेश कुमार, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, मन्नू थापर, सुखबीर सिंह, अवतार सिंह, हिम्मत सिंह, सतनाम सिंह, डा. रमन, तेजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, तरूण वर्मा, नवजोत सिंह, गौरव अरोड़ा, रविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, विशाल, लविश धीमान, बब्बी सिंह, हैप्पी गोदरेज, गुरजंट सिंह, खुशनूर सिंह, आशू, सोनू के अलावा अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...