कठुआ की बेटी पूरी कौम की बेटी, आरोपियों को मिले सजा
खन्ना| कठुआ में नन्ही बच्ची से हुई दुष्कर्म की घटना की जितनी निंद की जाए उतनी कम है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन जनाब दिलबर मोहम्मद ख़ान ने कहा देश के विभिन्न राज्यों में लगातार दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। केंद्र सरकार को जल्द से जल्द सख़्त कदम उठाने चाहिए जिससे ऐसी घटनाओं को होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि बेटियां बहने सबकी सांझी होती हैं और जिस तरह देशवासी कठुआ की बेटी को इंसाफ दिलाने को आगे आए हैं। उससे वह पूरी कौम की बेटी बन चुकी है। यहां हाकिम दीन, जंग सिंह, हरफूल सिंह, संजीव सिंह, सुल्तान मोहम्मद, हनीफ ख़ान रिंकू, आतिश ख़ान राजू, आसिफ राजा, मार्टिन मसीह, वारिस मसीह के साथ अन्य मौजूद थे।