‘जहां बिजली की तारें ढीली हैं, वहां पहले काटें फसल’
खन्ना| इन दिनों खेतों में आगजनी की बढ़ती घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए फायर ब्रिगेड स्टेशन खन्ना ने किसानों से अपील की है कि वे खुद जागरूक रहें और नुकसान से बचें। जिन खेतों में बिजली की तारें ढीली हैं, वहां पहले फसल काट ली जाए। क्योंकि, हवा चलने से तारें स्पार्क होकर आगजनी का कारण बनती हैं। गोमी ने बिजली कर्मियों से भी अपील की कि वे हवा चलने पर बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाए, ताकि तारें स्पार्क होने से किसानों को नुकसान न हो।