डीएसपी आई बिदेशा और सीआईए इंचार्ज बलजिंदर सिंह सम्मानित
बुधवार को एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने डीएसपी आई रंजीत सिंह बिदेशा और सीआई स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह को डीजीपी डिस्क लगाकर सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों को पंजाब के नामी गैंगस्टर तीर्थ सिंह और नरेश कुमार को गिरफ्तार करने और नशे के सौदागरों पर नकेल कसने की एवज में सम्मानित किया गया है। डीजीपी डिस्क से सम्मानित डीएसपी रंजीत सिंह बिदेशा ने कहा कि डीजीपी डिस्क मिलने उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि एसएसपी के नेतृत्व में खन्ना पुलिस जिला में पिछले दिनों नामी गैंगस्टरों को पकड़ने के अलावा बडी मात्रा में नशे की खेप को पकड़ा गया है। भविष्य में अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर पुलिस के प्रयास जारी रहेंगे। एसएसपी माहल ने कहा कि डीएसपी बिदेशा और सीआईए इंचार्ज बलजिंदर सिंह का काम काबिलेतारीफ है।