चंडीगढ़ मार्का शराब की 600 बोतलों सहित दो किए गए गिरफ्तार
पुलिस ने दो कार सवारो को 600 बोतल अवैध शराब के साथ ग्रिफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कुलजीत सिंह और नमजोत सिंह निवासी रायकोट के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि थानेदार सुरजीत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ ग्रीन ग्रोव स्कूल के पास नका लगाया था। इस दौरान सुचना मिलने पर नाके दौरान सामने से आ रही सफ़ेद रंग की इंडिगो को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली गई तो कार में से 600 बोतल चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई।