अकाली वर्करों को एकजुट होने की दी गई प्रेरणा
खन्ना| विधानसभा हलका समराला में पार्टी के हलका इंचार्ज जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी और पूर्व एमएलए जगजीवन पाल सिंह खीरनियां की अगुवाई में पार्टी के नए जिला प्रधान रघुवीर सिंह सहारन माजरा, एससी विंग के जिला प्रधान गुरमीत सिंह भोरला और बीसी विंग के उप प्रधान परविंदर सिंह बल्ली का सम्मान किया गया। सहारन माजरा ने समूचे वर्करों को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने और लोक सभा चुनाव 2019 के इलेक्शनों को लेकर कमर कसने की अपील की।