24 को पंचायती विकास भवन मोहाली के बाहर धरना देंगे पेंशनर
पंचायती राज्य पेंशनर्स यूनियन के सदस्य धरना देने के संबंध में जानकारी देते हुए।
पंचायती राज्य पेंशनर्स यूनियन की मीटिंग का आयोजन
सिटी रिपोर्टर | खन्ना
पंचायती राज्य पेंशनर्स यूनियन पंजाब की मीटिंग उप प्रधान लक्ष्मण सिंह ग्रेवाल की प्रधानगी में हुई। जिसमें पेंशनरों की मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में मार्च व अप्रैल की पेंशन रोकने पर सरकार की निंदा की गई। अन्य मांगों जैसे कि पूरी सर्विस की पेंशन न देने, हर महीने की पहली तारीख को पेंशन न देने, पेंडिंग डीए की किश्तें न देने के विरोध में 24 मई को पंचायती विकास भवन मोहाली के बाहर दिए जाने वाले धरने में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने कई भी वादा पूरा नहीं किया। इस मौके पर हरमिंदर सिंह, हरदयाल सिंह, करम सिंह, स्वर्ण सिंह, लाभ सिंह, मलकीत सिंह, निर्मल सिंह भी मौजूद रहे।