पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पायल में कौंसिल के नाम बोल रहे प्लॉटों पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

पायल में कौंसिल के नाम बोल रहे प्लॉटों पर कब्जे की शिकायत की जांच करने पहुंची विजिलेंस टीम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर| खन्ना/दोराहा

नगर कौंसिल पायल के वार्ड नंबर 4 और 10 में दो प्लाट, जिनकी मलकीयत अभी भी नगर कौंसिल के नाम बोल रही है, पर कब्जे की शिकायत की जांच के लिए लोकल बाडी विभाग की विजिलेंस टीम मंगलवार को जांच करने पहुंची। विजिलेंस टीम के कौंसिल आफिस पहुंचने पर स्टाफ में अफरा तफरी मच गई। सीनियर अधिकारी रंजीत सिंह की अगुवाई में जांच करने पहुंची टीम ने जहां मौके पर जाकर दोनों प्लाटों का जायजा लिया, वहीं कौंसिल से प्लाटों का रिकार्ड भी जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार वार्ड 4 से कौंसलर रमन कुमार चांदी और समाज सेवक दलजिंदर सिंह बंटी ने वार्ड 4 और 10 में नगर कौंसिल की जगह में बने दो प्लाटों पर कब्जे को लेकर शिकायत दे रखी है। कौंसिल के कलर्क मोहन सिंह और एक अन्य व्यक्ति सुखविंदर सिंह औजला पर प्लाटों पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। वार्ड 4 का प्लाट करीब 130 गज का है और वार्ड 10 का प्लाट करीब 700 गज का है।

सियासी लोगों ने कराया कब्जा कौंसलर चांदी: कौंसलर रमन कुमार चांदी ने कहा कि करीब एक साल पहले कुछ सियासी लोगों ने प्लाटों पर कब्जा कराया। जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च स्तर पर कर रखी है। नगर कौंसिल ने डीसी को लेटर लिखकर प्लाट खाली कराने की मंजूरी मांगी थी। इसकी जांच पड़ताल के लिए विजिलेंस की टीम आई। वे सरकारी जगहों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं करेंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का सहारा भी लेंगे।

हमारी पुश्तैनी जाय़दाद है - औजला, मोहन: सुखविंदर सिंह औजला और कलर्क मोहन सिंह ने कहा कि उनकी पुश्तैनी जायदाद है। जायदाद को बचाने के लिए वे हर स्तर की लड़ाई लड़ेंगे। हमने कोई कब्जा नहीं किया है। उन पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।

रिकॉर्ड ले लिया है, जांच जारी है :रंजीत- टीम के रंजीत सिंह ने कहा कि शिकायत से संबंधित सारा रिकार्ड ले लिया है। जांच जारी है। इस पर रिपोर्ट उच्च अफसरों को सौंपी जाएगी और अगली कार्रवाई वही करेंगे।

नगर कौंसिल पायल के वॉर्ड नंबर 4 और 10 में दो प्लॉटों की मलकीयत अभी भी नगर कौंसिल के नाम बोल रही है, इन पर कब्जे की शिकायत की जांच करती विजिलेंस टीम।

खन्ना सिविल अस्पताल में विजिलेंस की टीम ने लिए सैंपल

खन्ना सिविल अस्पताल में बन रही मदर चाइल्ड अस्पताल की बिल्डिंग के चल रहे निमार्ण कार्यों को लेकर शहरवासी द्वारा दी शिकायत पर विजिलेंस ने मीटिरियल के सेंपल लिए। हालांकि विजिलेंस टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के निमार्ण कार्य में घटिया मीटिरीयल प्रयोग करने की शिकायत पर विजिलेंस की टीम पहले भी सेंपल लिए थे। लेकिन सेंपल के लिए मीटीरियल कम होने के कारण विजिलेंस की टीम ने आज दोबारा मीटिरियल के सेंपल कलेक्ट किए हैं।

खबरें और भी हैं...