रघुवीर सिंह के जिला जत्थेदार बनने पर शिअद होगा मजबूत
रघुवीर सिंह को किया गया सम्मानित
सिटी रिपोर्टर | श्री माछीवाड़ा साहिब
शिरोमणि अकाली दल हलका समराला के वर्करों की मीटिंग जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी की अगुवाई में गुरुद्वारा श्री चरण कंवल साहिब के दीवान हाल में हुई। शिरोमणि अकाली दल के पुलिस जिला खन्ना के जत्थेदार बनने पर रघुवीर सिंह सहारनमाजरा का श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का ऐतिहासिक चित्र भेंट करके सम्मानित किया गया। नए प्रधान का स्वागत करने के उपरांत जत्थेदार संता सिंह उमैदपुरी ने कहा कि इस नियुक्ति से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान पार्टी वर्करों को एकजुट होकर पार्टी के प्रति काम करने का संदेश दिया गया। यहां उजागर सिंह, गुरचरण सिंह, जगरूप सिंह, राजिंदर सिंह, गुरदेव सिंह, मनमोहन सिंह, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरजतिंदर सिंह, सुखजीत सिंह, अमन तनेजा, बंदेश वरी, सूरज कुमार, कुलविंदर सिंह, सुनील साहनी मौजूद थे।