स्वामी इंद्र गिरी ने चोला छोड़ा, इलाके में शोक
सिटी रिपोर्टर| खन्ना समराला
प्राचीन श्री शानालेश्वर महादेव मंदिर नलास के महंत श्री श्री 1008 स्वामी श्री इंद्र गिरी जी महाराज, जूना अखाड़ा हरिद्वार के महामंत्री बुधवार सुबह चोला छोड़ गए। उनके चोला छोड़ने की खबर मिलते ही खन्ना और समराला में शोक की लहर दौड़ गई। खन्ना में कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की ओर से शोक प्रस्ताव पास किया गया वहीं समराला में उनके सेवकों और विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां, नगर कौंसिल के प्रधान लाल मंगत राय, बाबा यज्ञ नाथ जी दुर्गा मंदिर समराला के संचालक, केवल शर्मा, महेश्वर दत्त, परवीन कुमार, मनोज तिवाड़ी, लक्की तिवाड़ी, नीरज तिवाड़ी, विजय कुमार, मंगत राम, राजेश कुमार, आशू पंडित, सिंटू, हनी, मास्टर तरसेम लाल, काका पंडित, शाम लाल, मनोज मरहावा, तेली राम, गगनदीप शर्मा, संदीप शर्मा, भूषण शर्मा ने स्वामी जी को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए दो मिनट का मौन धारन किया।