20 वर्षीय युवती ने निगला जहर, हालत गंभीर
खन्ना| खन्ना के आजाद नगर में एक लड़की ने संदिग्ध हालत में जहर निगल लिया। लड़की को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर हालत को देखते हुए रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय लड़की की किसी रिश्तेदार के साथ झगड़ा हो गया था जिसके बाद उसने जहर निगल लिया। घटना के समय उसके माता पिता यूपी में एक विवाह समागम में शामिल होने के लिए गए थे। अंबाला पहुंचने पर उन्हें घटना की सूचना मिलने पर वह खन्ना लौट आए।