पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमनाम चिट्‌ठी की जांच शुरू, स्टाफ और छात्राओं के बयान कलमबद्ध

गुमनाम चिट्‌ठी की जांच शुरू, स्टाफ और छात्राओं के बयान कलमबद्ध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षा सचिव को लिखी चिट्‌ठी में सरकारी कन्या स्कूल के प्रिंसिपल और पंजाबी मास्टर पर लगाए गए थे गंभीर आरोप

खन्ना| एक महीने पहले शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को गुमनाम पत्र लिखकर खन्ना के सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एक टीचर पर छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए थे। पत्र की कापी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है, विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू की गई है। जांच अफसर सुखविंदर कौर ने स्कूल में पहुंचकर स्टाफ और बच्चों के बयान लिए हैं। जांच अफसर का कहना है कि स्टाफ और नौवीं, दसवीं और ग्याहरवीं के बच्चों के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। एक दो दिन में रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी। गुमनाम चिट्‌ठी लिखकर लगाए थे गंभीर आरोप : मार्च माह में शिक्षा सचिव को गुमनाम पत्र लिखकर कुछ छात्राओं ने सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल और एक टीचर पर छात्राओं का शोषण करने का आरोप लगाया था। पत्र में लिखा था कि प्रिंसिपल के कमरे में बने कैबिन में एक टीचर छात्राओं को बात करने के बहाने लेकर बैठा रहता है। पत्र में लिखा गया था कि स्कूल का टीचर एक मंत्री का नाम लेकर छात्राओं को डराता है। पत्र के माध्यम से टीचर को बर्खास्त करने की मांग की गई थी।

खबरें और भी हैं...