खन्ना| सेहत विभाग की ओर से शुरू की गई मीजल रूबेला टीकाकरण मुहिम के तहत सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिविर लगाया गया। मुहिम के तहत स्कूल के करीब 600 छात्रओं को एमआर का टीका लगाया गया। सेहत विभाग की ओर से स्कूल में तीन टीमे भेजी गई थी। प्रिंसिपल प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सरकारी स्कीमों का लाभ लेने चाहिए, जिससे नामुराद बीमारियों से छुटकारा मिल सकेगा। इस मौके पर अजीत खन्ना, सीमा जैन, मधुरी शर्मा, बलजीत कौर, अमनजोत कौर, कमलपी्त कौर, जसविंदर सिंह के अलावा अन्य मौजूद थे।