‘बाबा साहब की बदौलत मिली थी आजादी’
अंबेडकर भवन में डॉ. भीम राव अंबेडकर का जन्म दिवस मनाया गया
खन्ना| शहर के अंबेडकर भवन में शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीम राओ अंबेडकर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। समागम के चीफ गेस्ट राज्य सभा मेंबर शमशेर सिंह दूलो थे। जबकि, एसएसपी खन्ना नवजोत सिंह माहल गेस्ट आफ आनर रहे। समागम की प्रधानगी अंबेडकर मिशन सोसायटी के प्रधान जसवंत सिंह मित्तर ने की। दूलो ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब की बदौलत भारत वासियों को गुलामी से आजादी मिली। देश के आजाद ह ोने के बाद भी लोग गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए थे। नीची जाति के लोगों को ऊंची जाति के लोगों ने अपना गुलाम बना रखा था। अंबेडकर जी ने सभी वर्गों को एक बराबर मान सम्मान दिलाने के मकसद से भारतीय संविधान का निर्माण किया और आज इस मजबूत संविधान की बदौलत ही भारत विश्व के ताकतवर देशों में शामिल है। दूलो ने गत दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी एक्ट में संशोधऩ के फैसले को दलित विरोधी करार देते हुए इसे केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश करार दिया।