पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी की रही धूम, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत वाहेगुरु से की सरबत के भले की अरदास

बैसाखी की रही धूम, गुरुद्वारों में उमड़ी संगत वाहेगुरु से की सरबत के भले की अरदास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। खन्ना, समराला, दोराहा और माछीवाड़ा इलाके के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में संगत उमड़ी। वाहेगुरु से सरबत के भले की अरदास की गई। ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब, कटाना साहिब में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरु हो गया था। संगत ने पवित्र सरोवर में स्नान किया व श्री गुरु ग्रंथ साहिब समक्ष माथा टेका। जत्थेदार संता सिंह उम्मैदपुरी और गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर दिलाबाग सिंह बाठ ने कहा कि आज के दिन खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संग लगकर उनकी दी शिक्षाओं पर पहरा देना चाहिए। खालसा वह है, जो हमें दीन दुखियों से जोड़ता है। इस अवसर पर कवियों व ढाडियों ने वारें पेश की। खालसा पंथ के सृजना दिवस के शुभ अवसर समराला में भाई दया सिंह गुरमति विद्यालय और सिमरण अभियास केंद्र ब्रांच लोपो की ओर से गुरुद्वारा साहिब में 15 साल तक के बच्चों के बीच लंबे केस के मुकाबले करवाए गए, जिसमें जीतने वाले बच्चों को नकद इनाम व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को दस्तार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान 15 साल तक के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों का सहयोग के लिए आभार जताया गया। यहां प्रितपाल सिंह, सुखवीर सिंह, जगदीप सिंह, भाग सिंह, अंतरजोत सिंह, अतर सिंह मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...