यूनीक सोसाइटी ने बच्चों की दी फीस
खन्ना| यूनिक चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने गुरु नानक नगर माडल टाउन में रहने वाली सिमरण कौर के बच्चों की दाखिला फीस दी है। सदस्यों ने बताया कि मदन गोपाल चोपडा स्कूल की पांचवी में प्रभजोत कौर और तीसरी में नवजोत सिंह की फीस दी गई है। संस्था के प्रधान रणजीत सिंह हीरा ने बताया कि बच्चों के पिता का निधन हो चुका है, उनकी मां लोगों के घरों में काम कर परिवार का पालन पोषण कर रही है।