एसएमओ ने डेंगू के लक्षण और बचाव के टिप्स दिए
खन्ना| सिविल अस्पताल खन्ना में नेशनल डेंगू डे मनाया गया। एसएमओ डा. राजिंदर गुलाटी ने डेंगू बुखार के के लक्ष्णों के बारे में बताते हुए इससे बचने के टिप्स बताए। उन्होंने बताया कि डेंगू बुखार मादा बुखार एडीज अजिप्टी नाम के मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। उन्होने कहा कि डेंगू बुखार के लक्ष्णों में मुख्या तौर पर तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द, मासपेशिया और जोडों का दर्द, उल्टिया आना, थकावट महसूस होना, चमड़ी पर दाने होना, नाक, मूह और मसूड़ों से खून निकलना शामिल है। उन्होंने बताया कि डेंगू से बचने के लिए कूलरों, गमलों और फ्रिजों में खड़े पानी को साफ रखना चाहिए। मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। सेमिनार में कुलार कालेज के 40 बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर डा. हरविंदर सिंह, लारवा टीम के सदस्यों के अलावा अन्य मौजूद थे