रेड-डे में बच्चों को रंगों के बारे में बताया
खन्ना| सेंट मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल ने बच्चों के ज्ञान वर्धन तथा मनोरंजन के लिए रैड-डे मनाया गया। प्री नर्सरी से लेकर केजी तक के नन्हें मुन्हें लाल रंग की पोशाक में मनमोहक लग रहे थे। लड़कियां तितली की भांति प्रतीत हो रही थीं। उनके इस उत्सव में स्कूल के चेयरमैन सुरिंदर शाही और अंजू भाटिया ने उपस्थित होकर बच्चों की खुशी को चार चांद लगाए। बच्चों ने लाल रंग की अनेक वस्तुएं एकत्रित की। प्रिंसीपल नीतू शर्मा को बच्चोंने लाल चूड़ियां पहनाकर खुशी प्रकट की। प्रिंसीपल ने कहा कि बच्चों को रंगों का ज्ञान देने का यह सरल और मनोरंजक साधन था। वैसे तो सभी दिनों का अपना महत्व है। परन्तु यह रैड-डे अपना प्रभाव बच्चों के दिलों पर खुशी की छाप छोड़ गया।