पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण मंडियों में भी शुरू हुई गेहूं की खरीद

ग्रामीण मंडियों में भी शुरू हुई गेहूं की खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| ग्रामीण अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। रौणी अनाज मंडी में फसल की खरीद का शुभारंभ कांग्रेस जाट महा सभा के जिला प्रधान राजिंदर सिंह लक्खा रौणी ने किया। पनग्रेन के इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने फसल की बोली लगाई और साथ ही साथ लिफ्टिंग भी करा दी गई। इस मंडी में 813 टन फसल की खरीद हुई। वहीं एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में भी गेहूं की खरीद तेज हो गई। आंकड़ों के अनुसार अब तक पनग्रेन ने 2144 टन, एफसीआई ने 966, मार्कफेड ने 3946, पनसप ने 800, वेयर हाउस ने 1158, पंजाब एग्रो ने 493, व्यापारियों ने 85 टन गेहूं की खरीद की।

खबरें और भी हैं...