महिला का पर्स छीना, वीडियो सामने आई, पुलिस को शिकायत नहीं मिली
खन्ना| अमलोह रोड में एक महिला से पर्स छीनने की घटना सामने आई है। हालांकि, पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिलाओं में दहशत का है। वीडियो में एक महिला अमलोह रोड इलाके में गली में पैदल जा रही है। पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आते हैं और उसका पर्स छीन भाग जाते हैं। पर्स झपटने के चलते महिला सड़क पर गिर भी जाती है और फिर उठकर बदमाशों का पीछा करने की कोशिश करती है। लेकिन सफल नहीं हो पाती। पुलिस का कहना है कि उनके पास शिकायत नहीं आई है। फिर भी वह जांच कर रही है।