घुंगराली और चहलां में आग से गेहूं और नाड़ जली
खन्ना के गांव घुंगराली सिखां और समराला के गांव चहलां में रविवार को आग लगने से किसानों की फसल जली। घुंगराली सिखां में किसान गुरविंदर सिंह की 1 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि लोगों ने समय पर ही आग को कंट्रोल कर लिया था। जिससे भारी नुकसान होने से बचा। वहीं चहलां में किसान जसविंदर सिंह की आधा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हुई और साढ़े तीन एकड़ में नाड़ जलकर राख हो गई। सरकार को इस तरह अाग पर काबू पाने का प्रबंध करना चािहए, जिससे नुकसान नहीं होगा।