संस्था ने की परशुराम जयंती पर छुट्टी की मांग
खन्ना| श्री गुग्गा माड़ी शिव मंदिर समराला रोड पर श्री कर्मकांडी ब्राह्मण सभा की मीटिंग हुई, जिसमें सभी कर्मकांडी ब्राह्मणों ने सरकार से परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की। सभा के सदस्यों ने कहा कि परशुराम जयंती के दिन हवन आदि का भी आयोजन किया जाता है। राजस्थान सरकार की तरफ से भी परशुराम जयंती का अवकाश घोषित किया गया है। इसी तर्ज पर पंजाब सरकार से भी परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करें। परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाने के लिए सभी ब्राह्मणों ने विचार विमर्श किया। इस अवसर पर प्रधान दयानंद कोशिक, उपप्रधान पंडित ज्ञान चंद, सचिव बृज मोहन, उपसचिव प्रेम लाल, कोषाध्यक्ष देशराज शास्त्री, हरिओम पंडित, रोशनलाल पंडित, शिवकुमार पंडित, योगराज पंडित, ऋषि देव, पंडित श्रवण कुमार, भार्गव पंडित, प्रमोद भार्गव, पंडित विजय शर्म के अलावा अन्य मौजूद थे।