दोराहा से शंभू तक 80 किलोमीटर हाईवे एलईडी लाइटों से चमकेगा
अगर आप लुधियाना से दिल्ली की ओर रोड से सफर कर रहे हैं तो जल्द ही आप को हाईवे एलईडी लाइटों से चमकता मिलेगा। दोराहा से लेकर शंभू तक 80 किलोमीटर के एरिया में बकायदा एलईडी लगाने का काम शुरू हो गया है। रविवार तक हाईवे को सरहिंद तक एलईडी लाइटों से कवर कर दिया गया है। हाईवे अथोरिटी दो दिन में शंभू तक एरिया कवर करने की बात कर रही है। हाईवे अथारिटी के एरिया इंचार्ज संजय मौर्या ने बताया कि एलईडी लाइटें लगने से एक तो रोशनी बढ़ने से हादसों में कमी आएगी वहीं बिजली का बिल भी कम होगा। उन्होंने बताया कि पानीपत से लेकर जालंधर तक 296 किलोमीटर तक के एरिया जहां पर रोड टूटी हुई है उसके रिपेयर करने का काम राजपुरा के पटियाला चौक से शुरू हो गया है, दो महीने में खन्ना व आसपास के एरिया में हाईवे पर पड़े गड्ढों को रिपेयर कर दिया जाएगा। वहीं हाईवे पर 26 किलोमीटर तक के एरिया पर लगे पेडस्टिरियन गार्ड रेलिंग को भी पेंट करवाया जा रहा है।
दोराहा, खन्ना, सरहिंद सिटी में अंतर्गत आते हाईवे पर लगी एलईडी: हाईवे से मिली जानकारी के अनुसार दोराहा, खन्ना, सरहिंद सिटी व अन्य शहरों के भीतरी इलाकों से गुजर रहे हाईवे पर एलईडी लगाने का काम किया जा रहा है। दोराहा से लेकर शंभू तक 24 किलोमीटर इलाके में पहले चरण का काम चल रहा है। राते के समय दोराहा से लेकर खन्ना सिटी तक हाईवे एलईडी लाइटों से चमचमचा रहा है। मौर्या के अनुसार पहले चरण में शहर के भीतरों हिस्सों से गुजर रहे हाईवे के 24 किलोमीटर इलाके को एलईडी से कवर किया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक दोराहा से लेकर शंभू तक 1500 के करीब एलईडी बल्ब लगाए जा रहे हैं।
खन्ना सिटी के 33 वॉर्डों में भी लगेंगी लाइटें
खन्ना सिटी के सभी 33 वार्डों में भी एलईडी लगाने का प्रस्ताव है। एलईडी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में गुरु अमरदास मार्कट, चुंगी नंबर पांच, मड़िया रोड, रविदास मंदिर रोड, पीरखाना रोड माता रानी मोहल्ले पर पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगा दी गई हैं। जल्द ही औपचारिक तौर पर विधायक गुरकीरत सिंह कोटली और नगर कौंसिल अध्यक्ष विकास मेहता एलईडी लगाने के काम का शुभारंभ करेंगे। नगर कौंसिल से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के बाद एलईडी लगाने का काम में तेजी आएगी, जिसके बाद शहर में पुरानी लाइटों को बदलकर एलईडी लाइटें लगा दी जाएगी।