खन्ना/लुिधयाना| सरकारी हाई स्कूल भुम्मदी में 12वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समागम का आयोजन किया गया। जिसमें 6वीं से लेकर 10वीं क्लास तक के होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया। एनआरआई पवन कुमार बत्ता ने अपने पिता स्वर्गीय सोहन लाल बत्ता की याद में बच्चों को नकद इनाम व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रिटायर्ड लेक्चरार दलवीर कुमार बत्ता, सुखदेव सिंह राणा, जगदेव सिंह, अमरीक सिंह, स्वर्ण सिंह रंधावा, अवतार सिंह, जुझार सिंह, हरपाल कौर भी मौजूद रहे।