खन्ना|सलौदी गांव में खेतीबाड़ी कोआप्रेटिव सोसायटी में बीती रात चोरी हो गई। चोर 10 हजार रुपए कैश और एक कंप्यूटर चोरी करके ले गए। इस घटना का उस समय पता लगा, जब सुबह 7 बजे दर्शन सिंह सोसायटी में सफाई करने पहुंचा। उसने दरवाजे का ताला टूटा देखा। सोसायटी के प्रधान हरविंदर सिंह, उप प्रधान सोहन सिंह और सेक्रेटरी दविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने अलमारी का दरवाजा तोड़कर 10 हजार रुपए कैश और एक कंप्यूटर चोरी किया। सूचना मिलने पर बरधालां पुलिस चौकी के इंचार्ज जसवंत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई।