खन्ना|वीरवार से पीरखाना रोड से लापता 8 वर्षीय बच्चे गोलू को सिटी पुलिस ने ढूंढकर अभिभावकों के हवाले किया। एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि बच्चा घर के बाहर खेलते समय लापता हो गया था। उसके पिता गुरिंदर सिंह ने पुलिस को गुमशुदगी रपट दर्ज कराई थी। पुलिस की विभिन्न टीमों ने जांच में पाया कि बच्चा वीरवार की रात किसी जागरण पर भी देखा गया था। बच्चा उसके दोस्त के घर से मिला। जिसे अभिभावकों के हवाले किया गया।