पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाजायज शराब की 101 पेटियां समेत 5 काबू, 2 फरार

नाजायज शराब की 101 पेटियां समेत 5 काबू, 2 फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| सदर थाना एसएचओ विनोद कुमार की निगरानी में हवलदार शिंगारा सिंह की पुलिस पार्टी प्रिसटाइन मॉल पर नाकाबंदी करके गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी, तो मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ से आ रही जैन कार को शक के आधार पर रुकने का इशारा किया गया। कार में दो मोने नौजवान सवार थे। उन्होंने नाके से पहले कार को खाली प्लाटों वाली साइड रोका और उतर कर भागने में सफल रहे। कार की तलाशी लेने पर 45 पेटियां चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद हुई। इसी प्रकार, एएसआई अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी स्लिपरी रोड पर नाकाबंदी करके गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी तो मंडी गोबिंदगढ़ की तऱफ से आ रही बीट कार को रोका गया। कार को यूनीक निवासी पंज पीर मोहल्ला डिवीजन नंबर 3 जालंधर चला रहा था। उसके साथ गौरव निवासी रेलवे रोड जालंधर बैठा था। कार की तलाशी लेने पर 27 पेटियां शराब चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई। माछीवाड़ा में हवलदार करनैल सिंह ने सफारी में 25 पेटियां अंग्रेजी शराब ले जा रहे परमिंदर सिंह निवासी फतेह नगर नजदीक तिहाड़ जेल रोड हरी नगर नई दिल्ली और विकास अरोड़ा निवासी अशोक नगर नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। पायल में एएसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने टी पॉइंट बरमालीपुर चौक से महिंदरा स्कूटरी पर सवार संदीप सिंह निवासी जल्ला को 48 बोतलें देसी शराब समेत गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...