दो पक्षों में हुए झगड़े में दो युवक घायल, जांच शुरू
खन्ना| मीट मार्केट इलाके में दो पक्षों में हुए झगड़े में दो युवक घायल हो गए। दोनों सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। पहले पक्ष के सागर निवासी मीट मार्केट ने कहा कि वह ककड़ी से नशा खरीदता था और उधार में नशा मांगने पर ककड़ी ने उसे साथियों समेत पीटा। वहीं ककड़ी का आरोप है कि सागर नशा बेचता है। उसने अपने साथियों समेत उसे पीटा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।