पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर सेवा करेगी यूनीक चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी

जरूरतमंदों की बढ़ चढ़कर सेवा करेगी यूनीक चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| दो सालों से जरूरतमंदों की सेवा करती आ रही यूनिक चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने केक काटकर वर्षगांढ मनाई। इस दौरान जहां संस्था की ओर से किए गए कार्यों पर विचार विमर्श किया गया वहीं भविष्य में किए जाने वालों समाजसेवी कार्यों पर रणनीति बनाई गई। इस दौरान तीसरी बार फिर से संस्था का प्रधान रणजीत सिंह को चुना गया। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से कभी भी किसी से जरूरतमंद की सेवा के लिए वित्तीय सहायता नहीं ली जाएगी, जब भी कोई जरूरतमंद संस्था के संपर्क में आएगा तो लोगों से सेवा की अपील की जाएगी। इस दौरान संस्था का उपाध्यक्ष राजदीप सिंह राजा, जनरल सचिव गुरप्रीत सिंह फौजी, सचिव शिव कुमार, कैशियर कुमार अग्रवाल, लीगल एडवाइजर राहुल शुक्ला के अलावा नितिन मेहता, गौरव भागरथ और तरूण सूद को एक्सीक्यूटिव सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर खास तौर पर आस्ट्रेलिया से पहुंचे राहुल शुक्ला बावा, दीपक तलवाड़, अभिषेक शर्मा और अनीष मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...