- Hindi News
- National
- नवजोत सिद्धू ने अपनों को एडजस्ट किया तो राणा गुरजीत सिंह जैसा हाल करेंगे : छाहड़िया
नवजोत सिद्धू ने अपनों को एडजस्ट किया तो राणा गुरजीत सिंह जैसा हाल करेंगे : छाहड़िया
युवा भाजपा के प्रदेश महासचिव ओर कल्चरल कमेटी के इंचार्ज अनुज छाहड़िया ने आरोप लगाया है कि युवा भाजपा की ओर से पंजाब के सभ्याचार व विरासत मंत्रालय को बेहतर ढंग से काम करने के लिए सभ्याचार नीति के लिए सुझाव भेजे थे, लेकिन उनके भेजे गए सुझावों को आधे तौर पर माना गया जबकि रोजगार के लेकर भेजे गए सुझावों को दबा लिया गया। छाहड़िया ने बताया कि राज्य में काफी बड़ी मात्रा में पर्यटन संभावना के चलते सरकार विरासत व पर्यटन से होने रोज़गार को अपने ही लोगों में बांटना चाहती है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा भेजे गए सुझावों को अगर सरकार पूरी तरह माने तो बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। छाहड़िया ने आरोप लगया कि सरकार द्वारा स्कूल में सिलेबस जोड़ने से विचार व प्रचार बिंदु को तो मान लिया गया परन्तु रोज़गार के बिंदु जिसपर पर सभी युवाओं का हक़ है इसको दबा लिया गया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार या मंत्री सिद्धू ने किसी भी अपने लोगों को एडजस्ट किया तो युवा भाजपा उसका हाल भी राणा गुरजीत जैसा होना सुनिश्चित करेगी। उनके साथ फतेहगढ़ साहिब के जिला प्रधान अजय कुमार भी मौजूद थे।