ऑस्ट्रेलिया से आए डेलीगेशन ने किया प्लैनेट ई स्कूल का भ्रमण
स्कूल में स्टूडंेट्स से शिक्षा को लेकर बातचीत भी की
सिटी रिपोर्टर | खन्ना
प्लैनेट ई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विदेशी सेलानियों के एक वफद ने स्कूल का भ्रमण किया। ऑस्ट्रेलिया से आए वफद ने स्कूल में स्टूडेट्स से शिक्षा को लेकर बातचीत की। इस दौरान नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के स्टूडेंट्स को आस्ट्रेलिया में अपनी कार्यप्रणाली के आधार पर किसा प्रकार सपनों को कामयाब बना सकते हैं, इस संदर्भ में विचार विमर्श किया। वफद में शामिल माइकिल मुनस्टाक, बुलेश शर्मा, हरप्रीत कौर, सरबजीत कौर ने स्टूडेंट्स को सार्थक व सरल ढंग से बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करने की टिप्स दिए। प्रिंसिपल सुमन अरोड़ा ने स्टूडेंट्स की ओर से पूछे गए प्रशनों के बड़े ही सरल ढंग से उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया। मुख्य निदेश मनीष धवन व सोनिया धवन ने स्डूटेंस को संदेश भेजते हुए कहा कि इस प्रकार की वार्तालाप जिससे भविष्य जुड़ा हो वह सदैव सर्वोत्तम व अहम भूमिका निभाती है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स व स्टाफ के सदस्य मौजूद था।