खन्ना पब्लिक स्कूल में कराए दस्तारबंदी मुकाबले
खन्ना | खन्ना पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खालसा पंथ दिवस को समर्पित दस्तारबंदी मुकाबले कराए गए। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की दस्ताारें सजाकर मुकाबले में भाग लिया। वैसाखी पर्व से संबंधित शब्द और कविताएं पेश की गईं। प्रिंसीपल अंजुम अबरोल ने स्टूडेंट्स को सिख इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों को अलग पहचान देते हुए खालसा पंथ की स्थापना की थी। हमें गुरु साहिब की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर जीवन सफल बनाना चाहिए। दस्तारबंदी में भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।