नशीली गोलियों व कैप्सूल सहित एक को किया काबू
खन्ना| मलेरकोटला चौक पर पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान एक व्यक्ति को 100 नशीली गोलियों और 20 नशीले कैप्सूल समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार निवासी पीरखाना रोड के तौर पर हुई है। एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि थानेदार राज कुमार के नेतृत्व में मलेरकोटला चौक पर सर्च अभियान चलाया गया था। शक होने पर विजय कुमार को रोककर तलाशी ली गई तो उससे 100 नशीली गोलियां और 20 नशीले कैप्सूल बरामद हुए।