व्यापारी नशे में प्रयोग होने वाले टीकों सहित पकड़ा
खन्ना| पुलिस ने अमलोह रोड चौक पर गुरदासपुर के व्यापारी को नशे में प्रयोग होने वाले 55 टीकों सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान अरूण शर्मा वासी धालीवाल, गुरदासपुर के तौर पर हुई है। एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि अमलोह रोड पर थानेदार सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत सर्च अभियान पर थे। इस दौरान शक होने पर अरूण शर्मा को रोककर तलाशी ली तो 55 नशीले टीके बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर मामला दर्ज किया है।