खन्ना| सिटी पुलिस ने जीप में लोड की नाजायज शराब की 139 पेटियां बरामद की हैं। जबकि, आरोपी फरार होने में सफल रहे। एसएचओ रजनीश सूद ने बताया कि एएसआई अवतार अली की अगुवाई में पुलिस पार्टी ने जीटी रोड भट्टियां नाकाबंदी की हुई थी तो एक महिंदरा जीप का चालक नाके से थोड़ी दूर जीप खड़ी करके फरार हो गया। जीप की तलाशी लेने पर 139 पेटियां देसी शराब बरामद हुई।