पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशीली दवाइयां और 15 किलो भुक्की पकड़ी

नशीली दवाइयां और 15 किलो भुक्की पकड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया

क्राइम रिपोर्टर| खन्ना

सीआईए स्टाफ ने सुआ पुली उटालां नाकाबंदी पर नशीली दवाइयों का जखीरा बरामद करने के साथ साथ 15 किलो भुक्की भी बरामद एक आरोपी काबू किया। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलजिंदर सिंह ने बताया कि थानेदार अवतार सिंह की अगुवाई में पुलिस पार्टी सुआ पुली उटालां मौजूद थी, तो बोंदली के सुए की पटरी की तरफ से आ रही सफेद रंग की सविफ्ट कार को शक के आधार पर रोका गया। कार को अमनिंदर सिंह निवासी मुत्तों (समराला) चला रहा था। कार की पिछली सीट पर पड़े एक थैले में से 1 लाख 14 हजार लोमोटिल गोलियां, 5640 एलपरा जोलम गोलियां, 3480 एलपसिट, 300 निटराजिन पाम गोलियां बरामद की गईं। 1140 पारवन स्पास कैप्सूल, 580 ट्रोमाडोल कैप्सूल बरामद हुए। साथ ही एवल के 116 टीके, विपरो नारफिन के 95, फोरटविन के 48 टीके बरामद किए गए। दूसरे थैले में से 15 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी से अन्य पूछताछ जारी है।

खबरें और भी हैं...