खन्ना| अंग्रेजी भाषा सीखने के इच्छुकों के लिए माइंड मेकर में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियों के मद्देनजर स्पीकिंग इंग्लिश के स्पेशल क्रैश कोर्स चलाए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए माइंड मेकर के मैनेजिंग डायरेक्टर रणजोध सिंह ने बताया कि हर साल की तरह खन्ना, पटियाला व बंगा स्थित इंस्टीट्यूट्स में जून-जुलाई महीने दौरान स्कूली बच्चों की सुविधा के लिए छुट्टियों के दौरान इंग्लिश सीखने के स्पेशल क्रैश कोर्स चलाए जा रहे हैं। इन कोर्सों में बेसिक ग्रामर के साथ साथ फंक्शनल इंग्लिश पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मानकी ने कहा कि आधुनिक समय दौरान अंग्रेजी भाषा के प्रयोग के अधिक रुझान के चलते जरूरी है कि हर स्टूडेंट अंग्रेजी में बातचीत करने का हुनर जानता हो।