स्कूली बच्चों को बचाने के लिए आधा घंटा स्कूल में ही रोकना पड़ा
सिटी रिपोर्टर | खन्ना
शनिवार सुबह एक भैंस ने अपना तांडव रूप दिखाते हुए जहां कई राहगीरों को घायल किया, वहीं भैंस के इस तांडव से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए आधा घंटा स्कूल में ही रोकना पड़ा। भैंस को काबू करने में जुटे फायर अफसर यशपाल गोमी समेत दो मुलाजिम भी चोटिल हुए। कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे में भैंस को काबू किया गया। जानकारी के अनुसार खटीकां वाला मोहल्ला का एक डेयरी मालिक भैंसें खरीदकर लाया था। र|हेड़ी रेलवे फाटक पार जब टेंपो में से भैंसें उतारी जा रही थीं तो एक भैंस ने तांडव रूप दिखाते हुए वहां अफरा तफरी मचा दी। कई राहगीरों को घायल करते हुए भैंस सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल के बाहर पहुंची। सूचना मिलने पर फायर अफसर यशपाल गोमी अपनी टीम समेत मौके पर पहुंचे। पानी की बौछारें करने पर भी भैंस पर काबू नहीं किया जा सका। डेयरी के कर्मचारी तीन ट्रैक्टर और रस्सियां लेकर वहां पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद भैंस को काबू किया गया। इस दौरान सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चों को आधा घंटा स्कूल में इस लिए रोक कर रखा गया।