पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकान से एक लाख चुरा कर भाग रहे आरोपी को पीछा कर पकड़ा

दुकान से एक लाख चुरा कर भाग रहे आरोपी को पीछा कर पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना| समाधी रोड चौक पर एक जनरल स्टोर से एक लाख पांच हजार रूपये चोरी कर भाग रहे आरोपी को दुकानदानर ने पीछ कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी स्वर्ण दास निवासी गुरु नानक नगर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। दुकान मालिक मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह साढे सात बजे अपनी दुकान पर पूजा कर पास की दुकान में चाय पीने के लिए गया था। इस दौरान स्वर्ण दास ने उसकी दुकान में गल्ले में पढे एक लाख पांच हजार रुपए चुरा भाग गया। उसने शोर मचाया जिसके बाद लोगों के साथ मिलकर चोर का पीछा किया गया। एडीसी दफतर के पास आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उससे पूछताछ आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...