फायर सेफ्टी को लेकर लोगों को दिए टिप्स
खन्ना| खन्ना के फायर अफसर यशपाल गोमी की अगुवाई में डिपार्टमेंट की टीम ने प्रेम भंडारी पार्क में आए लोगों को फायर सेफ्टी के टिप्स बताए। गोमी ने कहा कि जहां पर आग लगने के चांस ज्यादा होते हैं, वहां हमेशा ही आग बुझाने वाले छोटे सिलेंडर रखे जाएं। रेत व पानी की बाल्टियां रखी जाएं, ताकि आगजनी की घटना होने पर आम लोग भी आग को कंट्रोल करने का काम कर सकें। आगजनी की घटना होने पर तुरंत फायर ब्रिगेड के स्टेशन पर नंबर 101 पर काल की जाए।इस दौरान बहुत सारे ऐसे लोग भी थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड का नंबर तक मालूम नहीं था। इन लोगों ने फायर ब्रिगेड की मुहिम की सराहना की।